{"_id":"5e876bb58ebc3e6fd43b59ad","slug":"lockdown-break-in-lakhimpur-khiri-lakhimpur-news-bly4016119139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन : सामूहिक नमाज पढ़ रहे 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन : सामूहिक नमाज पढ़ रहे 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद अलर्ट पुलिस ने शुक्रवार को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना पर जिले में दो स्थानों पर छापा मारा। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में एक घर में 25 से अधिक लोग नमाज पढ़ते मिले तो पलिया स्थित जामा मस्जिद में मौलाना सहित आठ लोग मिले। पुलिस ने दोनों मामलों में एक मौलाना सहित 18 लोगों को नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मुन्ना घोसी के घर पर कई लोगों के होने और नमाज पढ़ने की सूचना मिली थी। सूचना पर जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने छापा मारा। पुलिस को देख कई लोग भाग निकले। मौके पर कोई भी सामाजिक दूरी पर भी नहीं मिला। पुलिस ने चौकी इंचार्ज जेल गेट की तहरीर पर मुन्ना घोषी, इरफान, उस्मान, रहीस, लियाकत, काली, मासूम अली सहित 10 लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पलियाकलां। शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण सीओ राकेश कुमार नायक ने प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला के साथ जामा मस्जिद पर छापा मारा। यहां पर आठ लोग मिले। सीओ ने मौलाना से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि सीओ के निर्देश पर मौलाना इब्राहीम, बसैय्या टांडा निवासी जैद, सिसैया चौराहा निवासी मोहम्मद जुबैर, नानपारा निवासी मोहम्मद अब्दुल मुल्लतलिफ,अरशद सहित आठ लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। लॉकडाउन भी चल रहा है। ऐसे में पांच लोगों से ज्यादा लोग एकत्र नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
लॉकडाउन में सभी से सामाजिक दूरी बनाने व उल्लंघन न करने की लगातार अपील की जा रही है। फिर भी शहर स्थित एक घर में करीब 25 लोग और पलिया स्थित जामा मस्जिद में आठ लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे थे। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - पूनम, एसपी