फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Location of tigress found around Atarnagar in Paliyakalan

Lakhimpur Kheri News: अतरनगर के आसपास मिल रही बाघिन की लोकेशन, दहशत में ग्रामीण

Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
सार

पालियाकलां इलाके के अतरनगर गांव के पास देखी बाघिन के गले पर रेडियो कॉलर लगा है, जिससे वन कर्मी उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Location of tigress found around Atarnagar in Paliyakalan
सरसों के खेत में बाघिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गले में रेडियो कॉलर लगाकर दुधवा के जंगल में छोड़ी गई बाघिन प्रतिदिन अपनी लोकेशन बदल रही है। पटिहन, ऐंठपुर, लालपुर ढाका के आसपास बाघिन की लोकेशन मिल रही थी। शुक्रवार को वह इसे पलियाकलां इलाके के अतरनगर गांव के पास देखी गई है। लोकेशन भी वनकर्मियों ने इसी गांव के आसपास ट्रेस की है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन कर्मी लोकेट मशीन लेकर मौके पर जा पहुंचे और बाघिन को ट्रेस किया। लगातार आबादी के आसपास घूम रही बाघिन से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वन दरोगा रमाकांत ने बताया कि बाघिन की निगरानी वन विभाग लगातार कर रहा है। वह आबादी के ज्यादा करीब न जाए, इसके लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

नदी में पानी पीने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला

निघासन के जंगल में पानी पीने के लिए नदी की तरफ जा रहे ढखवा गदियाना के इस्लाहुद्दीन पर गुरुवार को बाघ ने हमला बोल दिया। लोगों के शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। घायल बुजुर्ग इस्लाहुद्दीन ने बताया कि वह अपने साथियों लाल मोहम्मद, मुस्तकीन, उवैश, सलीम समेत आठ लोगों के साथ बुधवार सुबह सोतिया नाला पार कर पतिया जंगल में मवेशी चराने गए थे। कुछ देर बाद इस्लाहुद्दीन को प्यास लगी। 

वह पानी पीने के लिए नदी की ओर जा रहा था। इसी बीच झाड़ी में छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर उनके साथी लाठी डंडा लेकर आ गए। शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर भाग गया। इस्लाहुद्दीन के गाल, दाहिना पैर पंजा लगने से घायल हो गए। लुधौरी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि जंगल में लोगों का जाना प्रतिबंधित है।  इसके बावजूद यह लोग जंगल गए थे, जहां जंगली जानवर होना स्वाभाविक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed