फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Localities dominated the desolation , the second day the bodies could not come

मोहल्लों में छाई मायूसी, दूसरे दिन भी नहीं आ पाए शव

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Localities dominated the desolation , the second day the bodies could not come
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर तीन युवकों के डूबने से मौत का मामला
रोरोकर लाल हुईं परिवार वालों की आंखें 
घरों में नहीं जला चूल्हा, इंतजार में सब बेहाल
गुरुवार की सुबह तक हरिद्वार से आएंगे तीनों के शव

शहर से हरिद्वार गंगा नहाने गए तीन युवकों की हर की पौड़ी पर डूबने से हुई मौत से उनके घरों में शोक है। सूचना मिलने के बाद मरने वाले तीनों युवकों के परिवार के लोग हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार वालों के अनुसार तीनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम हो गए हैं। गुरुवार की सुबह तक शव शहर में पहुंच जाएंगे। 

बताते चलें कि शहर के मोहल्ला बहादुर नगर निवासी कांशीराम का 22 वर्षीय पुत्र ओमकार उर्फ छोटे, मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू और मोहल्ला पटेल नगर निवासी हेमंत उर्फ हेमू सहित पांच युवक हरिद्वार घूमने गए थे। यह तीनों युवक शहर में रेडीमेड गारमेंटस की दुकानों पर काम करते थे। इन युवकों के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर इन युवकों के परिवार के लोग बुधवार को हरिद्वार रवाना हो गए। वह रेडीमेड की बाजार भी आज युवकों की मौत के शोक में बंद रहा। नई बस्ती स्थित रेडीमेड बाजार में आज किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकान नहीं खोली। इसके अलावा मरने वाले युवकों के घरों और पड़ोसियों तक के चूल्हे नहीं जले। तीनों युवक बेहद मिलनसार और हंसमुख थे। उन्हें यादकर लोग सिहर उठते हैं। शवों के आने के इंतजार में बेहाल परिवारीजनों के आंखें रो-रोकर लाल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed