फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Loading - unloading dull From being jammed highway

लोडिंग-अनलोडिंग सुस्त होने से हाइवे जाम

Fri, 01 May 2015 07:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 May 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Loading - unloading dull From being jammed highway
छाउछ स्थित उप्र राज्य भंडार गृह में गेहूं लदे ट्रकों की अनलोडिंग व्यवस्था बेहद सुस्त होने से पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर सौ से अधिक ट्रकों के खड़े होने के कारण जाम लग गया। हाइवे जाम होने के कारण राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

राज्य भंडार गृह पर पीसीएफ, यूपीएसएस, एसएफसी, आरएफसी, कमीशन एजेंसी, सहकारी समितियाें, शीतगृह सहकारी समितियों के केंद्रों से गेहूं खरीद कर आ रहा है। हालांकि इसके अलावा अंदेशनगर, पलिया, गोला और खाद्य निगम के गोदाम हैं जिनमें भी गेहूं का भंडारण किया जा रहा है। कुछ दिन पहले तक राज्य भंडार गृह पर तौल और अनलोडिंग ट्रकों के आने पर तुरंत हो जाती थी, लेकिन पिछले पांच दिनों से यहां अनलोडिंग का काम धीमी गति से होने के कारण ट्रकों की लंबी लाइन लगी है। इस कारण हाईवे पर बहराइच, धौरहरा, नकहा, गोला, फरधान की ओर से आने और जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। एलआरपी चौकी और यातायात पुलिस जानकर भी अनजान बनी है।
विज्ञापन

ट्रकों में पत्थर भरकर
बढ़ाया जा रहा भार

राज्य भंडार गृह छाउछ में पिछले कई दिनों से गेहूं उतारते समय ट्रकों से दो-दो क्विंटल वजन तक के पत्थर मिल रहे हैं। इस बाबत गोदाम प्रभारी का कहना है कि इसे लेकर कई बार ट्रक चालकों को फटकार भी लगाई गई है, लेकिन ट्रकों में पत्थरों का मिलना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहते हैं ट्रक चालक
नकहा ब्लाक के क्रय केंद्र से गेहूं लेकर आए ट्रक चालक उमेश का कहना है कि दो दिन तक यहां खड़े रहने में उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है और खड़े रहने का पैसा न मिलने से नुकसान भी होता है। वहीं ट्रक चालक रामनरेश का कहना है कि अगर गोदाम कर्मियों द्वारा तेजी दिखाई जाए तो उन्हें परेशान नहीं होना पड़ता।  

गोदाम प्रभारी रूपकिशोर ने बताया कि गोदाम पर पीडीएस समेत कई योजनाओं के खाद्यान की निकासी भी होती है। उनके मुताबिक गोदाम पर प्रतिदिन 50-60 ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग होती है, लेकिन काम बढ़ने पर इन दिनों 70-80 ट्रकों को खाली करने और उनमें खाद्यान लोड करने का काम किया जा रहा है। इससे थोड़ी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed