{"_id":"56fd601a4f1c1bb63ef00105","slug":"llluram-memorial-public-school-in-the-annual","type":"story","status":"publish","title_hn":"लल्लूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लल्लूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/मैलानी।
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
लल्लूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन अनीता यादव तथा डॉ आनंद कुमार ने किया। पलक, सिमरजीत, वंशिका, सौम्या ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मारिया ने सरस्वती वंदना तथा अनुष्का, संजना ने स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद ‘ये गोटेदार लहंगा’ गीत पर हुमा, सुंबुल अंसारी ने नृत्य पेश किया और खूब तालियां बटोरीं। कनक, अन्नया, अवंतिका, सिमरन, कोमल, कृष्टि ने मेरे छोटे से भगवान गीत पर, कशिश ने निबूड़ा-निबूड़ा गीत पर नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। मुस्कान, आकाश, अंकित, सचिन ने ‘अनपढ़ चला ससुराल’ नाटक पेश कर सबको खूब हंसाया। अनुष्का ने परदे में रहने, कृष्टि, कनक ने राधे मुझे तुझसे मुहब्बत है अनुष्का वर्मा, वैश्नवी, निशा ने मां ओ मां, पलक, अनुष्का ने ओ मेरी जेठानी, कशिश, निशा ने ओ गनेश की मम्मी कोमल ने बलम मेरो सठिया गयो गीत पर नृत्य पेश किया। अनमोल, तनु, हर्ष, अक्षिता, नीति, यशमीत, मानवी, खुशी ने चक धूम-धूम गीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया। पलक, वंशिका ने बेटियां क्यों पराई हैं। निशा, सौम्या, शिखा ने प्रे फॉर इंडिया गीत पर नृत्य पेश कर माहौल बदलते हुए देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। आकाश, मुस्कान, सचिन ने एक्टिंग का भूत नाटक पेश कर सबको हंसाया।
अनुष्का सिंह ने कजरा मोहब्बत वाला गीत पर नृत्य, सुंबुल, हुमा, निशा ने कंकड़िया से मटकी फोड़े पर सामूहिक नृत्य पेश किया। अनुष्का, आकाश, मुस्कान ने अनपढ़ बीबी नाटक पेश कर हंसाया। नूर हुसैन ने काले हैं तो क्या हुआ गीत पर नृत्य पेश किया। शाहजहांपुर से आए हास्य कवि गोपाल शर्मा ने हम तो सिर्फ मजमा लगाते हैं, पाकेट दूसरों से कटवाते हैं कविता सुनाकर उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। एंकरिंग डीके ने की। कार्यक्रम में स्कूल कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक चेतराम, प्रबंधक नीरज कुमार, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नगर पंचायत सदस्य विजय कुमार बटल्लू, बाबूराम, धीरेंद्र वर्मा, रमा शंकर सहित तमाम अभिभावक और नागरिक मौजूद रहे।