{"_id":"67ab92864de879c4100be3b2","slug":"livelihood-nutrition-related-assistance-will-be-provided-to-active-fishermen-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-139097-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सक्रिय मछुआरों को दी जाएगी आजीविका-पोषण संबंधी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सक्रिय मछुआरों को दी जाएगी आजीविका-पोषण संबंधी सहायता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की 23 परियोजनाओं के लिए खोले गए पोर्टल के मात्र चार दिन शेष हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। योजनाओं का लाभ देने के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें, नहीं तो लाभ नहीं मिल पाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 15 फरवरी 2025 तक खुला है। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य विनीत कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के अलावा मत्स्य पालन संसाधनों के संरक्षण के लिए पिछड़े हुए सक्रिय पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण संबंधी वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मछुआरों से अपील है कि आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। शर्त यह है कि मछुआरा सक्रिय हो, सहकारी समिति का सदस्य हो और गरीबी रेखा से नीचे हो।