{"_id":"5a258fdf4f1c1bce408bb03c","slug":"liquid-out-in-mid-day-meal-kids-boycott-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील में निकली सूड़ियां, बच्चों ने किया खाने का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील में निकली सूड़ियां, बच्चों ने किया खाने का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
mdm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक मोहम्मदी के प्राथमिक विद्यालय भंगेली का मामला
करीब 100 बच्चों के लिए बना थी सोयाबीन-आलू की सब्जी
प्रधानाध्यापक से लेकर रसोइयों की लापरवाही उजागर, अभिभावकों में गुस्सा
ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भंगेली में सोमवार को परोसे गए मिड डे मील में सूड़ी निकली, जिसे देखकर बच्चों ने खाने का बहिष्कार कर दिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पूछताछ हुई, तो प्रधानाध्यापक जवाब नहीं दे सकें। वहीं रसोइयों की भी लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले को लेकर अभिभावकों में गुस्सा है।
प्राथमिक स्कूल भंगेली में सोमवार को मिड डे मील के मीनू के मुताबिक सोयाबीन-आलू की सब्जी और चावल बने थे। खाना बनाने के बाद रसोइयों ने बच्चों को खाना परोसा। बच्चों की नजर जब खाने में तैर रहीं सूड़ियों पर पड़ी, तो बच्चे आक्रोषित हो गए। उन्होंने परोसा हुआ खाना फेंक दिया और मिड डे मील का बहिष्कार कर दिया। सोमवार को स्कूल में करीब 100 बच्चों के लिए भोजन बना था। खाना बनाने के लिए स्कूल में चार रसोइये तैनात हैं। प्रधानाध्यापक रामबाबू समेत दो शिक्षिकाएं नीरज और रेनू भी स्कूल में मौजूद थीं, लेकिन किसी ने भी खाना देखने की जहमत नहीं उठाई। जबकि बच्चों को परोसने से पहले प्रधानाध्यापक को भोजन परखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन बेपरवाह शिक्षकों ने यह ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान विजेंद्र गौतम ने मामले की जानकारी से इंकार किया। इस मामले के उजागर होने के बाद प्रधानाध्यापक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
मामला संज्ञान में आया है। जिम्मेदार प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर पूछताछ की जा रही है। यह सीधे तौर पर लापरवाही का मामला है, जिसमें रसोइये से लेकर शिक्षकों ने लापरवाही बरती है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जगन्नाथ यादव, बीईओ