फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   light problem

लोड पड़ते ही फुंक रहे ट्रांसफार्मर

Fri, 26 Dec 2014 05:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Dec 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
light problem
लखीमपुर और गोला डिवीजन के चार उपकेंद्रों से जुड़े गांवों मेें लगातार ट्रांसफार्मर फुंकते जा रहे हैं।  पिछले दो महीने में 25 से अधिक गांवों के ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।  धौरहरा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में अभी भी नए ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गांवों में गारंटी समयावधि तक भी ट्रांसफार्मर नहीं टिक पा रहे हैं, जिसकी वजह से गांवों में अंधेरा फैला रहा है। पिछले दो महीनों में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर निघासन, तिकुनियां, सिंगाही, धौरहरा और गोला क्षेत्र आदि क्षेत्रों में फुंके  हैं। धौरहरा क्षेत्र के गांव ढकेरवा खालसा, केशवापुर, अवस्थीपुरवा, सिसैया, हरदी, रसूलपुर, चकलाखीपुर, लालापुरवा, आधारपुर में 25केवीए और 63 केवीए के फुंके ट्रांसफार्मर न लगने के कारण वहां के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। शारदानगर क्षेत्र के गांव बसहा माफी, गौरा और बड़ागांव में दो माह के अंदर तीन बार ट्रांसफार्मर दग चुके हैं। इसी तरह गोला क्षेत्र के बांकेगंज टाउन, शेरपुर, सकेथू, कोटवारा समेत 10 गांवों में ट्रांसफार्मर लगते ही फुंक जा रहे हैं। अवर अभियंताओं का कहना है कि मौजूदा समय में स्टोर से मिल रहे ट्रांसफार्मर बेहद खराब क्वालिटी के हैं, जो तनिक भी लोड नहीं बर्दाश्त कर पा रहे हैं।  
विज्ञापन

तीन घंटा ऊर्जीकृत करें तब डाले लोड
गोला के अवर अभियंता सर्वेश सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए जरूरी है कि जब उसे लगाया जाए, उससे तीन घंटा तक ऊर्जीकृ त किया जाता रहे। इसके बाद ही उस पर लोड डाला जाए, ऊर्जीकृत होने से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगेंगे
बांकेगंज। डीएम गौरव दयाल के आदेश के बाद बांकेगंज टाउन में 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। बिजली अभियंताओं ने दोनों ट्रांसफार्मरों का एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए अधीक्षण अभियंता सीतापुर को भेज दिया है। यह जानकारी गोला गोकर्णनाथ के एक्सईएन एचटी कौशल ने दी। बांकेगंज टाउन में 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं जो आए दिन फुंक जाया करते हैें। इसकी शिकायत लोगाें ने डीएम गौरव दयाल से की। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर एक्सईएन से ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed