फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   light

सैकड़ों गांव की बिजली ठप

Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
light
सिकन्द्राबाद। विद्युत उपकेन्द्र की मेन लाइन मे शुक्रवार की शाम 6 बजे ब्रेक डाउन के चलते सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली विभाग काफी मशक्कत के बाद भी शनिवार दोपहर तक सप्लाई बहाल नही कर सका।
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद उपकेंद्र के अंतर्गत मदारपुर हरीनगर बेलाबोझी सिकंद्राबाद सहित सभी पांच फीडरों के सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद ठप हो गई। शनिवार की सुबह कई टीमों ने फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग की, लेकिन सप्लाई बहाल नही हो सकी, जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। जेई अश्विनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मेन लाइन ब्रेक डाउन हो जाने की वजह से सप्लाई बाधित हुई है। फाल्ट मिलते ही सप्लाई दुरुस्त करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
फरधान। सदर ब्लॉक के 112 गांवों के लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। कटौती के चलते जहां गन्ने की बुआई में सिंचाई न होने से किसान परेशान है, वहीं व्यापारी वर्ग में इसको लेकर रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमहरा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से कैमहरा, भदूरा, फरधान, नरदवल, गनेशपुर, शंकरपुर, फत्तेपुर, अटवा, अटई, खजुहा सहित लगभग 112 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह से बिजली विभाग बमुश्किल तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति दे पा रहा है। शिव शक्ति सिंह, बीड़ी सिंह, संजय, धर्मेंद्र, अनिल, जितेंद्र आदि का कहना है कि बिजली की जमकर कटौती की जा रही है। जिससे उद्योग धंधे और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिनभर में कई बार ट्रिपिंग होती है। ऐसे में घरेलू विद्युत उपकरण फुंकने का खतरा बना रहता है। कहा कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या से खेती के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जेई रवि कुमार का कहना है कि मेन लाइन में तकनीकी समस्या के चलते कटौती की जा रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed