फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Light drizzle and winds changed the mood of the weather

Lakhimpur Kheri News: हल्की बूंदाबांदी और हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Light drizzle and winds changed the mood of the weather
मंगलवार को बदली छाई रही और ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी ठंड तो कुछ ऐसे निकले लोग। संवाद
लखीमपुरखीरी। मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में जिले के कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने एक बार फिर ठंड का एहसास कराया। इससे लोगों को समय से पहले पड़ने वाली तेज धूप से राहत मिली।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से निकल रही तेज धूप लोगों को सता रही थी। समय से पहले ही चटक धूप निकलने से लोगों को गर्मी बढ़ने की चिंता सता रही थी, लेकिन मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे, लोगों को हल्की धूप ही देखने को मिली।
विज्ञापन

दिन में हल्की बूंदाबांदी से पिछले दिनों बढ़ा पारा भी कम हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तेज हवाओं ने दिन में ही ठंड का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही ठंड जब और बढ़ी तो लोगों ने घरों में हीटर व अलाव का सहारा लिया। ग्रामीण अंचलों में सर्दी बढ़ते ही लोग घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

--------------------
मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है, जो फसलों के लिए अच्छा संकेत है। समय से पहले गर्मी पड़ने से गेहूं, सरसों व मसूर की फसलों को नुकसान होता, लेकिन ठंड बढ़ने से इन फसलों को लाभ होगा।
डॉ. सुहेल, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed