फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life imprisonment and fine to two brothers convicted of murder

Lakhimpur Kheri News: हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद, जुर्माना भी

Sat, 25 Jan 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment and fine to two brothers convicted of murder
लखीमपुर खीरी। गाड़ी पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या के साढ़े चार साल पुराने मामले में शुक्रवार को फैसला आया है। जिला न्यायाधीश सैय्यद माउज बिन आसिम ने दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि शहर के मिश्राना चौराहे पर मंगलम गेस्ट हाउस के पास ही रहने वाले वैभव शाह की पड़ोस के ही सत्यम तिवारी और उसके भाई शिवम से कहासुनी हो गई थी। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर मामला ठंडा कराया था। सत्यम तिवारी ने इसे अपने रसूख से जोड़ लिया।
विज्ञापन

15 दिनों के भीतर ही एक अगस्त 2020 को रात 11 बजे वैभव शाह को सत्यम तिवारी और उसके भाई शिवम बुलाकर ले गए थे। कुछ दूर जाकर सत्यम ने तमंचे से वैभव शाह को गोली मार दी। अस्पताल लाते वक्त वैभव की मौत हो गई थी। पुलिस ने सत्यम तिवारी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने बाद उसका भाई शिवम तिवारी भी पुलिस की हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए जिला जज ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्यम तिवारी के पास तमंचा बरामद होने के कारण उसे अलग से तीन वर्ष की कैद और एक जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed