{"_id":"09546ca7616f354304624ed078d9a88d","slug":"life-difficult-by-strong-sunlight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप ने किया जीना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप ने किया जीना दुश्वार
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 15 Jun 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन ठंडी हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में जो सुधार हुआ था सोमवार को कड़ी धूप ने फिर चौपट कर दिया। हालांकि पुरवा हवाओं ने लोगों को मामूली राहत दी है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आसमान में बादल तैरते दिखाई दिए लेकिन जल्दी ही बादल छंट गए और कड़ी घूप ने एक बार फिर कहर ढाना शुरू कर दिया। इससे लोगों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। हालांकि बाहर निकलने पर पुरवा हवाओं ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। कुछ देर आसमान में बादल रहने के बाद ऐसा गायब हुए कि शाम तक बादलों को नामोनिशान भी नहीं दिखा। इससे पूरे दिन कड़ी धूप रही।
लोग बारिश की आस में दिन भर आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे लेकिन बादल न देख लोगों को निराशा हुई। सोमवार को बाजार बंदी होने के कारण बाजार में ही नहीं सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। कड़ी धूप के कारण लोग बाजारों में कम ही निकले।