{"_id":"6a13364916d5eb0edc0f8362","slug":"licenses-of-14-fertilizer-sellers-cancelled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175901-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उर्वरक के 14 विक्रेताओं के लाइसेंस किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उर्वरक के 14 विक्रेताओं के लाइसेंस किए निरस्त
Sun, 24 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खाद गोदाम का निरीक्षण करते हुए जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। कृषि विभाग ने मनमानी करने वाले 14 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसके अलावा नौ विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में यूरिया समेत अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके बावजूद कुछ विक्रेता ओवररेटिंग और अनियमितताएं कर रहे थे, जिसकी शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद स्वयं और एडीओ कृषि की टीमों से दुकानों की जांच कराई गई। जांच में 14 विक्रेताओं के यहां ओवररेटिंग समेत अन्य खामियां मिलीं।
उन्होंने बताया कि पहले संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इन दुकानों के लाइसेंस हुए निरस्त
जायसवाल खाद भंडार, मल्लबेहड़ निघासन
खाटू श्याम एग्रीकल्चर्स, मढ़िया बाजार मितौली
विनय खाद भंडार, रामापुर
सिया पेस्टीसाइड, बड़ागांव फूलबेहड़
गुप्ता खाद भंडार, पटिहन नयागांव पलिया
कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, ढखेरवा चौराहा रमियाबेहड़
इरफान ट्रेडिंग कंपनी, बेहननपुरवा रमियाबेहड़
जनता ट्रेडर्स, कुकरा बांकेगंज
शादाब खाद भंडार, छोलाबारी मोहम्मदी
भदौरिया फर्टिलाइजर्स, लखनौरिया तिराहा पसगवां
बालाजी खाद भंडार, वीरबाबा चौराहा रमियाबेहड़
किसान सेवा केंद्र, लखहा रमियाबेहड़
बाजपेई ट्रेडर्स, कस्ता मितौली
खान खाद भंडार, गुलरिया बिजुआ
-- -- -- -- -- -- --
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक किसान को अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी प्रति हेक्टेयर दी जाएगी। किसानों से संतुलित और चरणबद्ध तरीके से उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि गन्ना फसल में सामान्य रूप से तीन बार टॉप ड्रेसिंग की आवश्यकता होती है। पहली टॉप ड्रेसिंग प्रारंभिक वृद्धि अवस्था में, दूसरी लगभग एक माह बाद और तीसरी वर्षा शुरू होने से पहले करना लाभकारी होता है। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए किसान 7570088259 और 7839882212 पर संपर्क कर सकते हैं।