फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Libraries will expand strongly in villages

अब गांवों में मजबूती से होगा पुस्तकालयों का विस्तार

Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
16 ग्राम पंचायतों में सहायक कर्मियों की हुई तैनाती
विज्ञापन

राजकीय जिला सार्वजनिक पुस्तकालय करेगा निगरानी

गांवों के लोगों को किताबों से जोड़ने की पहल को मजबूती देने के लिए सरकार फिक्रमंद हुई है। राजकीय जिला सार्वजनिक पुस्तकालय के विस्तार पटल के तहत ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में खोले गए पुस्तकालयों का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जाएगा। इसके लिए सहायक कर्मियों की तैनाती की गई है। इस कदम से गांवों में लाइब्रेरी का तंत्र मजबूत होगा, जिससे खासकर युवाओं को लाभ मिलेगा। 
कभी शहरों की पहचान रही लाइब्रेरी अब गांवों की शोभा बढ़ाएंगी। जनपद के विभिन्न ब्लाकों की 16 ग्राम पंचायतों में खोली गई लाइब्रेरी में साजो-सामान की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए सरकार खर्च उठाएगी। लखीमपुर ब्लाक में ब्लाक संसाधन केंद्र, ग्राम पंचायत पहाड़ापुर और छाउछ में लाइब्रेरी खोली गई हैं। इसी तरह बिजुआ और धौरहरा के ब्लाक परिसर, बेहजम के थरिया, मितौली के कस्ता और मितौली, कुंभी (गोला) के अजान, बांकेगंज के काकोरी और अलीगंज, मोहम्मदी के करौंदा, सहजना और इब्राहिमपुर ग्रंट, निघासन के लुधौरी औैर पलिया के ग्राम पंचायत मरूआ पश्चिम में लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इनके रख-रखाव और संचालन के लिए आउटसोर्सिंग से सहायक कर्मियों की तैनाती की गई है। इससे पहले देखरेख के अभाव में लाइब्रेरी का संचालन नहीं हो पा रहा था। 
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय अध्यक्ष संजय कुमार साह का कहना है कि गांवों में लाइब्रेरी के विस्तार की योजना है, जिसके लिए सहायक कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें किताबों की आपूर्ति जिला पुस्तकालय से समय-समय की जाएगी। सहायक कर्मी ग्रामीणों को जोड़ने के लिए सदस्य बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed