फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attack on young man going to farm

खेत पर जा रहे युवक पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने बचाया

Wed, 08 Jan 2020 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ईसानगर (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, ईसानगर (लखीमपुर खीरी) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack on young man going to farm
हमले के बाद... - फोटो : अमर उजाला

धौरहरा रेंज के गनापुर बीट में मंगलवार को खेत की रखवाली करने जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीखपुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों के हांका लगाने पर वह जंगल में भाग गया। घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नई बस्ती अख्तियारपुर मजरा नारिबेहड़ निवासी प्यारे लाल भार्गव का पुत्र जीतू भार्गव (35) मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत की रखवाली करने जंगल से सटी घाघरा नदी के पास जा रहा था। इसी दौरान गोंदी (खरपतवार)में छिपे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जीतू की चीखपुकार सुन आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ जंगल में भाग गए। ग्रामीण युवक को जख्मी हालत में घर ले आए। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह व सत्यप्रकाश ने जख्मी जीतू को कार से ले जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में भर्ती करवाया। युवक के सर मे गंभीर जख्म हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया घायल युवक को पांच हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने से गनापुर बीट में घूम रहा है तेंदुआ
धौरहरा रेंज का गनापुर बीट के ग्रामीण इन दिनों तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। बेलागढ़ी, ओझापुरवा, कैरातीपुरवा से लेकर अब घाघरा नदी के पास तेंदुए के मूवमेंट मिलने से लोग भयभीत है। वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए को जंगल में खदेड़ने के लिए वन विभाग का पूरा अमला पूरी तरह से जुटा हुआ है, तब तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की और जंगलों में न जाने की हिदायत दी गई है।


जीतू के साहस ने बचाई उसकी जान
जीतू करीब चार मिनट तक मौत से दो दो हाथ करता रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया जब उन्होंने जीतू के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसकी तरफ दौड़े जब वहां का नजारा देखा तो उन लोगो के होश उड़ गए, तेंदुआ जीतू के सिर को मुंह में लेने की कोशिश में था और जीतू उसकी गर्दन पकड़ कर उसे दूर करने की कोशिश कर रहा था। साहस ने ही आज जीतू की जान बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed