{"_id":"68539b202b9b61c4fe09f61e","slug":"leopards-roaming-with-cubs-in-dhaurahra-area-of-lakhimpur-kheri-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: धौरहरा इलाके में शावकों के साथ घूम रहे तेंदुए, दहशत में खेतों पर जाने से डर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: धौरहरा इलाके में शावकों के साथ घूम रहे तेंदुए, दहशत में खेतों पर जाने से डर रहे किसान
Thu, 19 Jun 2025 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:42 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा, कंचनपुर और केशवापुर खुर्द, धूसाखुर्द के खेतों में तेंदुए घूम रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत है। किसान खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं। वहीं वन विभाग ने इन तेंदुओं का पकड़ने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं आया है।
विज्ञापन
गोशाला परिसर में तेंदुआ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लखीमपुर खीरी के वन रेंज के धौरहरा कंचनपुर और केशवापुर धूसाखुर्द सहित गांवों में शावकों संग तेंदुए घूम रहे हैं। ये तेंदुआ आए दिन कुत्तों और गोवंशीय पशुओं का शिकार कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग उन्हें पकड़ने की बजाय लोगों को केवल सतर्क रहने की चेतावनी देकर खानापूरी में जुटा है। इससे इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
धौरहरा क्षेत्र तेंदुओं का अभ्यारण्य बनता जा रहा है। तेंदुए बेखौफ अपने शावकों के साथ वन रेंज के गांव कंचनपुर, धौरहरा बबुरी मार्ग, केशवापुर खुर्द, धूसाखुर्द, टेकीकुंडा़, आदि गांवो के केला और गन्ना के खेतों में डेरा जमाए हैं। आए दिन यह तेंदुए पशुओं और कुत्तों का शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चार लोगों पर भी किया हमला
बीते एक माह में तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर घायल भी किया है। इसके अलावा गोआश्रय स्थल जटपुरवा और नरूपुर में पशुओं का शिकार भी किया। यह तेंदुए पेड़ों पर भी चढ़े देखे जा रहे हैं, पर वन विभाग इन्हें पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। तेंदुओं के डर से किसान खेतों में काम करने जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने डीएफओ शौरीष सहाय से तेंदुए पकड़ने के लिए कहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए शावकों संग घूम रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए बबुरी और केशवापुर खुर्द में पिंजड़े लगाए थे, कंचनपुर में भी लगाएंगे। जल्द ही तेंदुओं का पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन