फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard trapped in Forest Department cage in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 21 दिन पहले सात साल के बालक की ली थी जान

Sun, 28 Jun 2026 02:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 02:17 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर वन क्षेत्र में वन विभाग के लगाए पिंजरे में आखिरकार तेंदुआ कैद हो गया। इस तेंदुए ने 21 दिन पहले सात साल के बालक को मार डाला था। इस घटना के बाद विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था।   

विज्ञापन
Leopard trapped in Forest Department cage in lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर वन क्षेत्र के रायपुर गांव में सात वर्षीय बालक की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस तेंदुए ने इलाके में दहशत फैला रखी थी। 

विज्ञापन




ईसानगर बीट के रोशनीपुरवा मजरा रायपुर निवासी सात वर्षीय शुभम यादव पर सात जून को उस समय तेंदुए ने हमला कर दिया था, जब वह अपने पिता जवाहर यादव के साथ खेत पर गया था। हमले में शुभम की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था और वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन


घटना के बाद से वन विभाग की टीम ने संभावित क्षेत्रों में कई पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए थे। इस दौरान तेंदुआ कई बार पिंजरे के आसपास आया, लेकिन भीतर नहीं घुसा। उसकी गतिविधियां कैमरों में लगातार कैद होती रहीं। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी और रेस्क्यू अभियान में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार के लालच में फंसा तेंदुआ 
शनिवार देर रात शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे के भीतर पहुंचा और कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से 21 दिनों से चल रहा रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

दुधवा टाइगर रिजर्व के डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर वयस्क है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अनुमति मिलने पर सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed