{"_id":"6aee12bcd2dbd688ff0ab2dc","slug":"leopard-trapped-in-a-cage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189278-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Fri, 06 Nov 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर रेंज अंतर्गत पकड़ा गया तेंदुआ। संवाद
संपूर्णानगर। क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात शांति नगर के निकट पुलिस फार्म के पास वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित संपूर्णानगर वन रेंज ले आई। अब उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
क्षेत्र में पिछले काफी समय से बाघ और तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है। करीब ढाई साल से इलाके में घूम रहा बाघ कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए भी कई पालतू पशुओं पर हमला कर चुके हैं। आए दिन आबादी के आस-पास बाघ और तेंदुए दिखाई देने पर ग्रामीण वन विभाग को सूचना देते हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगाती है।
इसी क्रम में शांति नगर के निकट पुलिस फार्म के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर पिंजरा लगाया था। बीती रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि शांति नगर के निकट पुलिस फार्म के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। बीती रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिसे सुरक्षित वन रेंज लाया गया है।