फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard that injured three people was killed by the mob

Lakhimpur Kheri News: तीन लोगों को घायल करने वाले तेंदुए को भीड़ ने मार डाला

Thu, 09 May 2024 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Leopard that injured three people was killed by the mob
तेंदुए के शव को सुर​क्षित करती वन कर्मियों की टीम। स्त्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज/बिजुआ(लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज के रामनगर कलां गांव में बुधवार को तीन किसानों पर हमला करने वाले तेंदुए को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। चर्चा यह भी है कि तेंदुए को ट्रैक्टर से कुचला गया। शव के पोस्टमार्टम के लिए पैनल बनाया गया है। रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

घटनास्थल दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा, मझगई और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज की सीमा पर स्थित है। बिजुआ बीट से सटे रामनगर कलां गांव के खेत में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में गांव निवासी संतराम (30), रामसागर (40) और हीरालाल (33) घायल हो गए। लोगों के शोरगुल करने पर तेंदुआ फिर झाड़ियों में छिप गया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले की खबर जैसे ही फैली, सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के प्रहार से मार डाला। चर्चा यह भी है कि ग्रामीणों का गुस्सा इससे भी कम नहीं हुआ और उन्होंने जमीन पर पड़े तेंदुए को ट्रैक्टर से कुचल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची भीरा रेंज वन कर्मियों की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद बफरजोन उपनिदेशक सौरीष सहाय विभागीय अमले के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और शव को भीरा रेंज ले जाया गया। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार सुबह तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा।

-----------------------
भीरा और मझगई रेंज की सीमा पर रामनगर कला गांव में तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पीट-पीटकर तेंदुए की हत्या कर दी। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- सौरीष सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन

तेंदुए के शव को सुरक्षित करती वन कर्मियों की टीम। स्त्रोत-वन विभाग।

तेंदुए के शव को सुरक्षित करती वन कर्मियों की टीम। स्त्रोत-वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed