{"_id":"600871f48ebc3e2e7a15b6b1","slug":"leopard-panic-in-parasia-village-lakhimpur-news-bly434414233","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसिया गांव में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसिया गांव में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत
विज्ञापन
धौरहरा। थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम परसिया में ग्रामीणों ने मंगलवार को खेतों में तेंदुए की चहलकदमी देखी, जिससे उनमें काफी दहशत है। सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने गांव में पहुंचकर पगचिह्नों का निरीक्षण किया।
धौरहरा वन रेंज के ग्राम परसिया में मंगलवार को ग्रामीणों ने तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखी। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए को देखकर खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। तेंदुआ होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वनरेंज के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते देर शाम तक कोई वनकर्मी मौके तक नहीं पहुंचा। दूसरे दिन विजयपाल यादव, बल्लू व देशराज को भेज कर पदचिह्नों का निरीक्षण करवाया गया। रेंज में तैनात एक वन दरोगा से उक्त मामले में जब बात की गई तो तेंदुआ या बाघ होने की संभावना से इनकार कर दिया, जबकि ग्रामीणों ने तेंदुए का विडियो भी बनाया हुआ है।