फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard kills calf, forest department confirms attack

तेंदुए ने बछड़ा मार डाला, वन विभाग ने की हमले की पुष्टि

Tue, 01 Nov 2022 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills calf, forest department confirms attack
पूरनपुर गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करती वन विभाग की टीम।
01एलकेएच501
विज्ञापन

तेंदुए ने बछड़ा मार डाला, वन
विभाग ने की हमले की पुष्टि
- दो दिन के अंदर दो मवेशियों पर हमले से घबराए किसान और पशुपालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे गांव पूरनपुर के पास खेत में चर रहे बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

मंगलवार की सुबह एक लावारिस बछड़ा पूरनपुर गांव के पास टीटू सिंह के केले के खेत में चर रहा था। उसी समय खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो बछड़े का अधखाया शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर पहुंची जटपुरा बीट वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण और पगचिह्न देखकर तेंदुए के हमले में बछड़े के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इससे पहले रविवार रात चौधीपुर गांव निवासी राजाराम के घर में घुसकर तेंदुआ बकरे को उठा ले गया था और मार डाला। तेंदुए के ताबड़तोड़ हमलों से ग्रामीण अपने पालतू पशु की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed