फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard killed a farmer who had gone to cut wood in the field

Lakhimpur Kheri News: खेत में लाही काटने गए किसान को तेंदुए ने मार डाला

Thu, 06 Feb 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed a farmer who had gone to cut wood in the field
खेत में लगा पिंजरा। संवाद
निघासन। क्षेत्र के गांव डीह में लाही काटने गए किसान को तेंदुए ने हमला कर मार डाला।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ता 30 लाख रुपये मुआवजा, तेंदुए को पकड़ने और जंगल के चारों ओर तार लगवाने की मांग पर अड़े रहे। डीह निवासी मनोज ने बताया कि उनके 49 वर्षीय पिता नंदकिशोर बृहस्पतिवार सुबह मां शांति के साथ खेत में लाही काटने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गर्दन पकड़कर घसीटते हुए गन्ने के खेत में लेकर जाने लगा।
इस दौरान खेत में लगे तार में नंदकिशोर के फंस जाने और पड़़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने के कारण तेंदुआ उन्हें छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग और पुलिस की मदद से गन्ने के खेत का घेराव किया, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका। नंदकिशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और परिवार के लोग 30 लाख रुपये मुआवजे, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जंगल के चारों तरफ तार लगाने की मांग करते हुए खेत में धरने पर बैठ गए।

खेत में लगा पिंजरा। संवाद

खेत में लगा पिंजरा। संवाद

खेत में लगा पिंजरा। संवाद

खेत में लगा पिंजरा। संवाद

खेत में लगा पिंजरा। संवाद

खेत में लगा पिंजरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed