फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard injured a teenager working in the field

Lakhimpur Kheri News: खेत में काम कर रहे किशोर को तेंदुए ने किया घायल

Mon, 28 Oct 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured a teenager working in the field
निघासन। तेंदुए ने रविवार सुबह चारा लेने गए एक किशोर को हमला कर घायल कर दिया। खेत में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। रेंजर ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

दक्षिण निघासन वन रेंज के बिरजापुरवा और टांडा आदि गांवों के पास पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिख रहा है। रविवार सुबह बंगलहा राज गांव के उत्तम कुमार का 14 वर्षीय बेटा टेनी गांव से थोड़ी दूर जंगल के पास एक खेत में गन्ना छीलने गया था। तभी तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए का पंजा लगने से टेनी के हाथ, पैर व कमर में जख्म हो गए।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से घबराया टेनी चीखा तो खेत में मौजूद बाकी लोग भी शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। सूचना पर वनकर्मियों के साथ पहुंचे रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह ने उसे निघासन सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हफ्ता भर पहले बिरजापुरवा गांव में तेंदुआ देखा गया था। वहां कई कैमरे लगाए गए थे, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed