फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard dragged sleeping elderly woman from cot

Lakhimpur Kheri News: सोती हुई बुजुर्ग महिला को चारपाई से खींच ले गया तेंदुआ

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard dragged sleeping elderly woman from cot
सावन के पहले दिन लिलौटीनाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रध्दालु
धौरहरा। पढुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर रेतिया गांव के पास खेत में बनी एक झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ ने हमलाकर मार डाला।ग्रामीणों का कहना है कि हमला बाघ ने किया है, जबकि वन विभाग इसे तेंदुए का हमला बता रहा है।
विज्ञापन

80 वर्षीय रामकली पत्नी पुत्ती लाल ने बटाई पर खेत लिया है। मंगलवार अलसुबह खेत में बनी झोपड़ी में बुजुर्ग महिला सो रही थी। इस दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और चारपाई से खींच ले गया। वहां मौजूद पुत्र रामे समेत अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को खेत में छोड़कर भाग गया लेकिन तब तक जान जा चुकी थी। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है महिला पर बाघ ने हमला किया है, जबकि वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने और पगचिह्न देखने के बाद बताया कि हमला करने वाला जानवर बाघ नहीं, तेंदुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पढुवा थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा के रेंजर नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। मृतका के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे की कार्यवाही की जा रही है। आसपास के ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वह सावधानी बरतें, अकेले खेतों की तरफ ना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed