फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard dies in accident on Bhira-Lakhimpur highway in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: भीरा-लखीमपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने तेंदुए को उड़ाया... मौके पर मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

भीरा-लखीमपुर हाईवे पर सोमवार रात तेंदुए का शव पड़ा मिला। मौके पर एक कार की नंबर प्लेट बरामद हुई, जिसके आधार पर वन विभाग की टीम ने कार को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Leopard dies in accident on Bhira-Lakhimpur highway in Lakhimpur Kheri
सड़क पर पड़ा तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-लखीमपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर भीरा रेंज परिसर ले आई। 

विज्ञापन


भीरा-लखीमपुर हाईवे पर सोमवार रात करीब 11 बजे जंगल से निकला एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। इस दौरान लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वाहन सवारों ने बनाया वीडियो  
इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने तेंदुए के शव को देख वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भीरा रेंज के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई। घटनास्थल पर पहुंचे वनकर्मियों ने सड़क पर मृत पड़े तेंदुए को कब्जे लिया। उसे रेंज परिसर ले आए और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को किया गया सीज 
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब डेढ़ साल के नर तेंदुए को टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर बरामद हुई है। इसके बाद कार को पकड़कर सीज करा दिया गया है, जबकि चालक भाग गया। पशु चिकित्सकों के पैनल से तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed