फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard came in front of the girl, created panic

Lakhimpur Kheri News: बालिका के सामने आया तेंदुआ, मचा हड़कंप

Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of the girl, created panic
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज के ट्रांस शारदा क्षेत्र के हजारा और संपूर्णानगर में बीते दो माह से बाघ और तेंदुए का आतंक है। शनिवार रात थाना हजारा के निकट सड़क किनारे बस्ती में एक तेंदुआ बालिका के सामने आ गया। किसी तरह लोगों ने बालिका को वहां से हटाया। रातभर वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी रही।
विज्ञापन


शनिवार रात थाना हजारा के मुरेनिया गांधीनगर की बस्ती निवासी लालजी की पुत्री खेत में थी, तभी उसके सामने तेंदुआ आ गया। इसके बाद बालिका चिल्लाते हुए भाग निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर परिजन समेत अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए और सूचना ग्राम प्रधान मुकेश कुमार को दी गई। प्रधान द्वारा वन रेंज कार्यालय में इसको लेकर अवगत कराया गया, जिसके बाद वन दरोगा पुष्पक सिंह व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से गांवों में बाघ और तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। कई पालतू और आवारा घूमने वाले गोवंशों का वह शिकार भी कर चुके हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा उनको पकड़ने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। खेतों के साथ ही रास्तों पर जाने से अब ग्रामीण डरने लगे हैं और सड़कों से निकलना उनका मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीरगंज, गांधीनगर, बीट क्षेत्र समेत संपूर्णानगर इलाके में तेंदुआ व बाघ की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी और खेत में तेंदुए की पहचान हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तेंदुए ने हमला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed