{"_id":"628fdfd4684ebc3f38295102","slug":"leopard-attacked-and-injured-four-villagers-near-ghurha-village-lakhimpur-news-bly4861438137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुरहा गांव के पास तेंदुए ने हमला कर चार ग्रामीणों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुरहा गांव के पास तेंदुए ने हमला कर चार ग्रामीणों को किया घायल
विज्ञापन
जख्मी ग्रामीण
मंगलवार को भी तेंदुए के हमले में घायल हुआ था एक ग्रामीण
नहर में पानी पीने के बाद तेंदुए के लौटते समय ग्रामीणों ने किया था उसका पीछा
बिजुआ। भीरा वनक्षेत्र के पड़रिया वीट जंगल के निकट घुरहा गांव में एक तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। जंगल से निकलकर तेंदुआ घुरहा के पास नहर में पानी पीने आया था। पानी पीकर लौटते समय नहर के किनारे मौजूद लोग तेंदुए को देखकर शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे तो तेंदुए ने बचाव में चार लोगों को जख्मी कर दिया। इससे पहले मंगलवार को भी एक ग्रामीण तेंदुए के हमले में घायल हुआ था।
भीरा रेंज के पडरिया बीट जंगल से निकलकर एक तेंदुआ घुरहा गांव के पास से निकली नहर में पानी पीने आया था। पानी पीकर लौटते समय नहर के किनारे मौजूद लोगों ने तेंदुए को देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा करने लगे। इस बीच तेंदुआ आक्रामक हो उठा। तेंदुए ने लालू टांडा निवासी 40 वर्षीय बबलू को पंजा मारने के बाद थोड़ी दूर जाकर गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़ी पतावर की झाड़ी में छिप गया। उधर, शोर सुनकर पड़ोसी गांव तारागंज, घुरहा लालूटांडा से सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और तेंदुआ के छिपे हुए स्थान को घेर लिया।
ग्रामीण शोरगुल करते हुए उसके नजदीक पहुंच गए। अपने को घिरा देख तेंदुए ने भागने की कोशिश की तो घुरहा निवासी अरविंद कुमार, अजयकुमार और तारागंज निवासी रोशन को पंजे मारते हुए गन्ने के खेत में घुस गया। तेंदुए के हमले में चार लोगों के घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा को दी। सूचना मिलते ही वनदरोगा मोहम्मद उमर और विजय सिंह के साथ दस वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से तेंदुए को न छेड़ने की हिदायत दी, लेकिन भीड़ उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
भीरा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग गन्ने के खेत में घेरे रहे। भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा का कहना है कि यदि वन्यजीव से छेड़छाड़ न की जाए तो वे हमला नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि वन्यजीव देखकर उससे दूरी बनाने की कोशिश करें। गन्ने के खेत, जंगल झाड़ियों में छिपे जानवर को भगाने का प्रयास न करें। तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
तेंदुए ने दो और लोगों को किया घायल किया
बिजुआ। भीरा रेंज में सक्रिय तेंदुए ने बृहस्पतिवार सुबह चार लोगों को हमलाकर घायल कर दिया था। शाम को तेंदुए ने दो और लोगों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
नौरंगाबाद निवासी सुरेंद्र पाल सिंह और जिंदू ट्रैक्टर से जा रहे थे। सामने तेंदुआ दिखाई दिया तो ट्रैक्टर से पीछा करते हुए तेंदुए को दौड़ाया। जब वह झाड़ी में छिप गया तो ट्रैक्टर से उतरकर पत्थर मारने लगे। इससे तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। वह घायल हो गए। फॉरेस्टर मोहम्मद उमर ने मौके पर पहुंचकर सतर्क रहने की हिदायत दी। दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद