फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attack creates panic in Naya Purva

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले से नया पुरवा में दहशत

Mon, 12 Jan 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack creates panic in Naya Purva
मझगईं। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे मझगई क्षेत्र में जंगली जानवरों की दहशत कम नहीं हो रही है। ग्राम नया पुरवा निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पास ही बाबू राम के खेत में लघुशंका के लिए गए थे। लौटते समय गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उनपर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। इसके बाद तेंदुआ उन्हें छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रविवार शाम से ही गांव के आसपास देखा जा रहा था। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि गांव में पर्याप्त शौचालय न होने के कारण उन्हें खेतों की ओर जाना पड़ता है। इससे लोगों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। घटना की सूचना मिलते ही मझगई रेंज के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed