फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard and dog fight caught on cctv camera in lakhimpur kheri

Video: खूंखार तेंदुए और कुत्ते में हुई भयंकर लड़ाई, अंजाम देखकर नहीं होगा यकीन

Fri, 12 Jan 2024 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर वन रेंज के मिर्चियां गांव में एक तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। तेंदुए ने झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया, लेकिन कुत्ते की हिम्मत के आगे उसकी ताकत काम नहीं आई। आखिर में तेंदुए को भागना पड़ा। 

leopard and dog fight caught on cctv camera in lakhimpur kheri
तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों का खतरा लगातार बना हुआ है। बाघ और तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से बाहर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पलियाकलां क्षेत्र में संपूर्णानगर वन रेंज के मिर्चियां गांव में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने फार्म हाउस के पास घूम रहे कुत्ते पर हमला कर दिया। दोनों में करीब एक मिनट तक जबरदस्त लड़ाई हुई। आखिर में कुत्ते की हिम्मत के आगे तेंदुए को भागना पड़ा। घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



जानकारी के मुताबिक मिर्चियां गांव के नजदीक फार्म हाउस है। बृहस्पतिवार दोपहर यहां एक तेंदुआ आ गया। उसने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ता उसने बचने के लिए भागा तो तेंदुए ने झपट्टा मारकर उसकी गर्दन दबोच ली। कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए करीब एक मिनट तक लड़ता रहा। कुत्ते की हिम्मत के आगे तेंदुए की ताकत काम नहीं आती। आखिर में उसे छोड़कर तेंदुए को भागना पड़ता है। हालांकि तेंदुए कुत्ता घायल हो गया। इलाके में तेंदुए होने की खबर से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग की दी है।  


विज्ञापन

चौखड़ा फार्म में बकरियों का किया था शिकार 
इससे पहले 30 दिसंबर को मझगईं के चौखड़ा फार्म में एक तेंदुए ने गन्ने के खेत से निकलकर आधा दर्जन बकरियों को मार डाला था। चरवाहों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। कोठिया गांव के इशाक अली, विजेंद्र व चंपा देवी बकरियों को चराने गांव से कुछ दूर चौखड़ा फार्म गए थे। खल्ला गुरुद्वारा के पास गन्ने के खेत में उनकी बकरियां चर रहीं थीं और वह तीनों रोड किनारे बैठे थे। तभी गन्ने में छिपे तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया था। तेंदुआ दिखने के बाद सभी ने भागकर अपनी जान बचाई थी। कुछ बकरियां तो भागकर आ गईं, लेकिन कुछ गन्ने के खेत में ही रह गईं थीं। उन्हें तेंदुए ने मार डाला था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed