{"_id":"57b35eaf4f1c1b705e6eae05","slug":"lekpalon-encompass-the-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने दिया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने दिया धरना, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को उठाया, ज्ञापन भी सौंपा
लेखपालों ने एसीपी विसंगति दूर करने, राजस्व उप निरीक्षक का पदनाम देने, स्थानांतरण नीति में सुधार करने, वरिष्ठता क्रम में प्रमोशन करने, लैपटॉप दिलाने और पेंशन योजना में सुधार करने की मांग को लेकर तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। बाद में ज्ञापन भी सौंपा गया।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्र ने बताया कि समस्याओं को समाधान न हुआ तो 30 अगस्त को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर संघ के मंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा, मुनीश मिश्र, रमाकांत मिश्र, श्याम किशोर, जीवनलाल सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
पलियाकलां। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यहां भी लेखपालों ने काम रोक कर धरना दिया। बता दें कि तमाम मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में यह धरना दिया गया। इसमें महेंद्र कुमार, रमाकांत, अजय कुमार, लावण्य कुमार, शैलेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, सर्वेश कुमार, शशि तोमर, विष्णुदयाल आदि तमाम लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
मितौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए परिसर में धरना प्रदर्शन किया है। 17 से 22 अगस्त तक समस्त तहसीलों के लेखपाल काली पट्टी बांधकर रोष जताएंगे। 23 से 29 अगस्त तक कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर 30 अगस्त को प्रदेश के समस्त लेखपाल लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे।
छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ की हड़ताल की जा रही है। मितौली तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को 10 बजे से चार बजे तक धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया गया है। मांगों के संबंध में कई बार ज्ञापन डीएम को सौंपा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए प्रांतीय आह्वान पर अब एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया है। इसके बाद 23 अगस्त से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जो 29 अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर राजेश शुक्ला, रामेंद्र अवस्थी, गौरव गुप्ता, रमेश कुमार, राजीव अवस्थी समेत तमाम राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।