फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekhpal accused of taking bribe suspended

रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित

Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of taking bribe suspended
पलियाकलां। पलिया विधायक रोमी साहनी का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक लेखपाल की रिश्वत लेने पर फटकार लगा रहे हैं। लेखपाल पर एक ग्रामीण से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। उधर, तहसीलदार ने बताया कि आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने विधायक रोमी साहनी से शिकायत की थी कि उनके हल्का में तैनात वंशराज निषाद लेखपाल ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसी तरह से उसने रिश्वत दे भी दी, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद विधायक ने फोन पर लेखपाल से बात की, जिस पर उन्होंने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने की बात कहकर रुपये 24 घंटे में लौटाने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात भी लेखपाल से कही है। लेखपाल ने भी दबी जुबान से रुपये लेने की बात कबूल की और सैलरी मिलने पर लौटाने को कहा है। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी लेखपाल वंशराज निषाद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed