फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Left school at will Warden will not leave

अपनी मर्जी से बा स्कूल नहीं छोड़ सकेंगी वार्डेन

Sun, 11 Jan 2015 07:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Left school at will Warden will not leave
बा स्कूलों में मनमर्जी से वार्डेन का स्कूल से चले जाने का तरीका अब नहीं चलेगा। बीएसए ने शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्था सुधार के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बढ़ाया है। अब वार्डेन और एकाउंटेंट को स्कूल छोड़ने से पहले बीईओ को सूचना देनी होगी। यही नहीं छुट्टी के प्रार्थनापत्र बीईओ के जरिए ही बीएसए को जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. ओपी राय ने कस्तूरबा गंाधी आवासीय बालिका स्कूल में वार्डेन को स्कूल छोड़ने से पहले बीईओ को सूचना देना जरूरी कर दिया है। यही नहीं स्कूल के आंकिक लेखाकार (एकाउंटेंट) अब रजिस्टर में महज ओटी (आन-ड्यूटी) लिखकर जिले पर मौजूद रहने के तरीके पर भी लगाम लगाई है, बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि लेखाकार जिले पर विभागीय कार्य से जाने या फिर छुट्टी पर जाने से पहले बीईओ को सूचित करेंगे। दरअसल अभी तक लेखाकार की हाजिरी जांचने का अधिकार बीईओ को नही था, अब नए नियम से लेखाकार भी बीईओ को सूचित करेंगे।
विज्ञापन

अल्ससंख्यक बच्चों को पढ़ाने के लिए मिलेंगे उर्दू शिक्षक
जिले के कस्तूरबा स्कूलों में अभी तक किसी भी उर्दू शिक्षक की नियुक्ति नहीं है, जबकि सभी स्कूलों में अल्पसंख्यक छात्रों की संख्या है। ऐसे में बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए हैं कि उर्दू शिक्षक की मांग होने पर वह बेसिक  से शिक्षक भेज कर छात्राओं को पढ़वाएं, वहीं बॉ स्कूलों में शिक्षक स्टॉफ व व्यायाम शिक्षक की कमी होने पर बारी बारी से शिक्षकों को भेजकर पढ़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाईब्रेरी खोली जाएं हाल में, न बनने दें स्टोर रूम
बा स्कूलों में कोई भी स्टोर का सामान न हो, उसमें लाइब्रेरी, कंप्यूटर और टीएलएम का सामान रखकर हाल को शैक्षिक माहौल के लिहाज से तैयार कराएं। साथ ही बीईओ को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में एसएमसी की बैठकें, खाने की गुणवत्ता, स्कूल के शैक्षिक स्तर पर विशेष नजर रखें। अब बेसिक के स्कूलों के साथ जिले के कस्तूरबा स्कूलों की भी ग्रेडिंग की जाएगी। जल्द ही स्कूलों के निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed