फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lecturer main exam will be held today at 15 centres

Lakhimpur Kheri News: आज 15 केंद्रों पर होगी प्रवक्ता मुख्य परीक्षा

Sat, 13 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lecturer main exam will be held today at 15 centres
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद अब जिले में प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को शहर और आसपास के 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 6257 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम और एसपी भी केंद्रों की लगातार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें लॉकेट, ताबीज, मंगलसूत्र समेत किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर न आने की सलाह दी गई है, ताकि जांच में परेशानी न हो। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में होगी। इस दौरान केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज, जिला पंचायत कालाआम, युवराजदत्त महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली को केंद्र बनाया गया है।
------------------
अभ्यर्थियों की आवाजाही के लिए रोडवेज प्रशासन भी तैयार
लखीमपुर खीरी। रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने बसों की व्यवस्था पूरी कर ली है। नियमित रूटों के साथ अभ्यर्थियों की मांग वाले मार्गों पर भी बसें चलाई जाएंगी।
प्रवक्ता प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में छह हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। इनमें सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, कानपुर, बहराइच और उन्नाव समेत कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं जिले के करीब 10 हजार अभ्यर्थी अन्य जनपदों में परीक्षा देने जाएंगे।

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि डिपो के पास निगम की 15 और अनुबंधित 85 बसें उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर गोला डिपो से भी बसें मंगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तुलना में अभ्यर्थियों की संख्या कम है, इसलिए ज्यादा परेशानी की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed