फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leaning pillars belie claims of 100% revamp work

Lakhimpur Kheri News: रीवैंप के शत-प्रतिशत काम के दावों काे झुठला रहे झुके खंभे

Fri, 27 Feb 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Leaning pillars belie claims of 100% revamp work
खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के कई मोहल्लों और मार्गों पर जर्जर हो चुके झुके विद्युत खंभे व ढीले तार हादसे की चेतावनी दे रहे हैं। शहर में कई जगह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि विभाग दावा करता है कि रीवैंप योजना का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पड़ताल की गई तो तारों का मकड़जाल तो नहीं मिला, लेकिन खंभों की स्थिति काफी दयनीय मिली। खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर लगा विद्युत खंभा लंबे समय से झुका हुआ है, जिसको देखकर डर लगता है कि कब यह खंभा गिर जाए। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसे हटवाने की गुहार लगाई, लेकिन जिम्मेदारों ने अनदेखा किया।
विज्ञापन

लखीमपुर के बर्तन बाजार में कई वर्षों से सड़क पर लोहे का खंभा झुका है। इससे राहगीर और व्यापारियों को हमेशा खतरा बना रहता है। मोहल्ला स्वरूप नगर और मोहल्ला द्वारिकापुरी में लगे खंभे काफी तिरछे हैं। मोहल्ला काशीनगर में मुख्य मार्ग पर भी यही हाल है। इसी तरह सुआगाड़ा रोड, हिदायत नगर, इमली चौराहा, मेला मैदान, ईदगाह सहित लगभग सभी मोहल्लों में खंभे झुके और क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---लखीमपुर सर्किल में 21 हजार नए विद्युत खंभे लगाए----
विभागीय आंकड़ों के अनुसार लखीमपुर सर्किल में 21 हजार विद्युत खंभे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 900 किलोमीटर सर्किल तार और 2 किलोमीटर सर्किल आमर्ड केबल बिछाए जा चुके हैं। 11 हजार विद्युत लाइन का 900 किलोमीटर में वितरण किया गया और 12 किलोमीटर जर्जर विद्युत लाइन बदली गई। जिले में रीवैंप के लिए कुल 140 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें लखीमपुर सर्किल को 88.50 करोड़ और गोला सर्किल को 51.5 करोड़ रुपये मिले। लखीमपुर सर्किल में निघासन, मितौली और लखीमपुर डिवीजन, जबकि गोला सर्किल में पलिया, गोला और मोहम्मदी डिवीजन शामिल हैं।
---ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जा रही क्षमता---
जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में 25, 63, 100, 250 और 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा 250 और 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा इन्हीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 250 वाले 400 केवीए और 100 वाले 200 केवीए की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
-----------
अगर कहीं विद्युत खंभे झुके या क्षतिग्रस्त हैं, तो उनका सर्वे कराकर दुरुस्त करा दिया जाएगा। गर्मी से पहले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी जाएगी। मार्च तक काम पूरा कराने की तैयारी है।

-ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल

खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद

खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद

खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद

खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद

खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद

खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर के तिराहे पर झुका खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed