{"_id":"6001d8e98ebc3e2e7b61077f","slug":"lawyers-strike-end-lakhimpur-news-bly43389655","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने से चली आ रही वकीलों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने से चली आ रही वकीलों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन
बार संघ की बैठक में बोलते अध्यक्ष।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में एक माह से वकीलों की चल रही हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम के समझाने पर वकील 18 जनवरी से न्यायिक कार्य करने पर राजी हो गए।
एसोसिएशन के सभागार में बार संघ के अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा की अध्यक्षता और एसडीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में वकीलों ने 17 दिसंबर से अपनी चार सूत्री मांगों के लिए चल रही हड़ताल पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिकांश मांगेें पूरी हो गई हैं, जो शेष हैं उन्हें पूरा करने के लिए एसडीएम ने आश्वासन दिया है, ऐसे में हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए। एसडीएम अखिलेश यादव ने भी मांगों के संबंध में कहा कि शेष मांगें उनके स्तर की नहीं हैं। उच्च अधिकारियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। उन्हें भी शीघ्र हल कराने का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन पर वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर 18 जनवरी से न्यायिक कार्य करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर रामकुमार गौतम, संतकुमार भारती, सुरेश गिरि, देवनरायन वर्मा, राजेंद्र रस्तोगी, अवनीश वर्मा, महेंद्र शर्मा, नरेश सिंह भदौरिया आदि वकील मौजूद रहे।