फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers demand suspension of CHC superintendent

Lakhimpur Kheri News: वकीलों ने की सीएचसी अधीक्षक को निलंबित करने की मांग

Tue, 07 May 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demand suspension of CHC superintendent
गोला तहसील में वकीलों के साथ प्रदर्शन करते मनोज श्रीवास्तव।संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी अधीक्षक और ब्लॉक सामुदायिक प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को आरोपी वकील मनोज श्रीवास्तव ने अन्य वकीलों के साथ प्रदर्शन किया। सीएचसी अधीक्षक को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में कहा कि डॉ. गणेश कुमार 12 वर्षों से गोला सीएचसी में एक ही पद पर हैं। बता दें कि बीते शनिवार को तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के निकट सीएचसी अधीक्षक डाक्टर गणेश कुमार और बीसीपीएम योगेश पाल के साथ मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

मामले में सीएचसी अधीक्षक ने मनोज श्रीवास्तव, मनुज वाजपेई और दो अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मी आ गए हैं। चुनाव के बाद डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल की सुगबुगाहट है। इससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed