फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyer Shoots Cousin Inside Court Complex in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: कचहरी परिसर में चली गोली, एक वकील गंभीर रूप से घायल; चचेरे भाई पर लगा आरोप

Mon, 06 Apr 2026 12:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। जमीन के विवाद में एक ही परिवार के दो वकील आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गोली लगने से एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Lawyer Shoots Cousin Inside Court Complex in Lakhimpur kheri
घायल वकील को लेकर जाते साथी वकील - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह कचहरी परिसर में जमीन के विवाद में वकीलों के दो गुट भिड़ गए। हाथापाई के दौरान चली गोली वकील जितेंद्र राज के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुईं और कुर्सियां चली। इसके बाद वकीलों ने मामला शांत कराया लेकिन कुछ मिनट के बाद फिर से विवाद हो गया। गोली लगने से घायल जितेंद्र राज को लखनऊ रेफर किया गया है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला कमलापुरी निवासी अधिवक्ता जितेंद्र राज और उनका चचेरा भाई विराट राज कचहरी में सुबह अपने-अपने तख्त पर बैठे थे। दोनों के बीच परिवारिक विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्साएं दोनों भाइयों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। आसपास के वकीलों का कहना था कि हेलमेट और कुर्सियों से भी एक-दूसरे पर हमला किया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि इसी दौरान विराट पक्ष के कुछ लोग आ गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसी अफरा-तफरी के बीच विराट पक्ष की ओर से किसी ने गोली चला दी। गोली जितेंद्र राज के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस बीच आरोपी विराट और उसके पक्ष के लोग मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
पुलिस ने घायल अधिवक्ता जितेंद्र राज को अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने मौके मुआयना किया।मौका मुआयना करने के बाद डीएम-एसपी जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक चिकित्सकों ने घायल जितेंद्र राज को लखनऊ रेफर कर दिया था। फिलहाल पुलिस कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। प्रकरण की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed