{"_id":"58fa4eeb4f1c1b9c5c8b46d5","slug":"lawyer-on-strike-in-protest-against-law-commission-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ कमीशन रिपोर्ट के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ कमीशन रिपोर्ट के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
विराेध्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिपोर्ट की प्रतियां, विधि आयोग अध्यक्ष का पुतला फूंका .
डीएम को सौंपा ज्ञापन बिल निरस्त करने की मांग उठाई
अधिवक्ताओं की स्वायत्ता समाप्त करने वाली लॉ कमीशन की रिपोर्ट के विरोध में शुक्रवार को जिले भर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बाद में उन्होंने लॉ कमीशन रिपोर्ट की प्रतियां और लॉ कमीशन के अध्यक्ष बीएस चौहान का पुतला फूंका। तहसील स्तर भी वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने लॉ कमीशन की रिपोर्ट के विरोध में हड़ताल रखी। एडवोकेट्स एमेंडमेंट बिल 2017 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रस्तावित एडवोकेट्स एमेंडमेंट बिल 2017 तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। विधि आयोग के अध्यक्ष बीएस चौहान को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए। जजेज एकाउंट बिल्टी बिल तत्काल पास कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे तत्काल न मानी गईं तो जिले के सभी अधिवक्ता आंदोलन शुरू करेंगे। ज्ञापन देने के बाद अधिवक्ताओं ने लॉ कमीशन की रिपोर्ट की प्रतियां और विधि आयोग के अध्यक्ष का पुतला भी जलाया। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने 21 अप्रैल से दो मई तक प्रस्तावित संशोधन का विरोध हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्थानीय सांसदों के ज्ञापन सौंपा जाएगा। दो मई को अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय और संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री महेंद्र तिवारी के अलावा योगेश सक्सेना, बलस्टर सिंह चौहान, अरविंद त्रिपाठी, अखिलेश दीक्षित, मोहन सिंह चौहान, वृजेंद्र तिवारी, राज बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।