{"_id":"5f9db9348ebc3e9b93592ff8","slug":"lauh-purush-jayanti-lakhimpur-news-bly4253740101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर सरदार पटेल और पुण्य तिथि पर इंदिरा गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर सरदार पटेल और पुण्य तिथि पर इंदिरा गांधी को किया याद
विज्ञापन
मैलानी में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ईओ।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई।
सपा लोहिया भवन सभागार में महर्षि वाल्मीकि, वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। गोष्ठी को पूर्व विधायक डॉ. आरएस उस्मानी व पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने संबोधित किया। इस मौके पर अजय सिंह, चंदन वाल्मीकि, रन्नो दीक्षित, त्रिभुवन सिंह आदि थे। इधर, जिला कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ नेता रमाकांत गुप्ता, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संजय गोस्वामी, रवि तिवारी, मंजू मिश्रा, सरोजिनी अवस्थी, कोमल सिंह ने भी संबोधित किया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर देेश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कर शपथ दिलाई। इस मौके पर ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित आदि मौजूद रहे। अपना दल के जिलाध्यक्ष राजीव पटेल ने कार्यालय पर एकत्र होकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी।
ममरी। परेली के पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज में गयाप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वाईडी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर नंदलाल वर्मा ने कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय प्रेमचंद वर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन प्रधानाचार्य दयाशंकर वर्मा ने किया।
विज्ञापन
भीखमपुर। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव विनीत मिश्रा के आवास पर सुनीता कुमारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला।
बिझौली। रजागंज स्थित महेशचंद्र कनौजिया के आवास पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
गुलरिया। भीरा थाना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती का समारोह एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। थाना प्रभारी अजय राय ने चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।
मैलानी। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ बृजेश कुमार सविता सहित कर्मचारियों और सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
ईसानगर। सरकारी कार्यालयों, परिषदीय स्कूलों और प्राइवेट कॉलेजों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईओ शिवमंगल वर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
डीएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक है। डीएम ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ. एके सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सुधीर सोनी मौजूद रहे।
एसपी ने राष्ट्र एकता और अखंडता की दिलाई शपथ
लखीमपुर खीरी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस लाइन और थानों पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। पुलिस लाइन में एसपी विजय ढुल ने स्वतंत्र संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए सभी पुलिसजनों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने की शपथ दिलाई।

गोला में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलातीं पालिकाध्यक्ष।- फोटो : LAKHIMPUR