फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lathmar Holi of Braj played in Rasleela

Lakhimpur Kheri News: रासलीला में खेली ब्रज की लट्ठमार होली

Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lathmar Holi of Braj played in Rasleela
अहमदनगर में लठमार फूलों की होली लीला का मंचन करते कलाकार।
ममरी। खुटार रोड स्थित ग्राम अहमदनगर के क्लेश हरण नाथ मंदिर पर हो रहे रुद्र महायज्ञ के समापन पर मंगलवार को वृंदावन से आए रासलीला पार्टी के कलाकारों ने ब्रज की लट्ठमार होली का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं यज्ञ और रामलीला के समापन पर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने बृज की फूलों से लट्ठमार होली का मंचन कर गोपिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर दर्शकों को खूब हंसाया। आयोजक देवेंद्र मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा ने सहयोग करने वाले लोगों को गीता की प्रतियां भेंट कीं। इस अवसर पर युवाओं और बच्चों ने लगे खेल तमाशों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अवधेश मिश्रा, विकास मिश्रा, संजीव भारद्वाज, दिनेश गिरि, मोरध्वज मौर्य, विपिन बिहारी मिश्र, सर्वेश वर्मा, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed