फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Last rites were performed only after receiving compensation

Lakhimpur Kheri News: मुआवजा मिलने के बाद ही किया अंतिम संस्कार

Sun, 25 Feb 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Last rites were performed only after receiving compensation
मृतक के परिजनों को मुआवजे की चेक देते चीनी मिल अधिकारी एवं किसान नेता-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर की चीनी मिल में जूस हीटर के पास वॉल्ब खोलते समय झुलसे ठेका मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए मुआवजे की मांग की। काफी समय तक चले हंगामे के बाद किसान नेताओं की मध्यस्थता के चलते मामला शांत हुआ और 10 लाख के मुआवजे पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


मृतक घनश्याम पुत्र कढ़िलेराम काफी अर्से से बजाज मिल में ठेके पर मजदूरी करता था। 17 फरवरी को घनश्याम झुलस गया था, जिसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। 23 फरवरी की दोपहर घनश्याम की मृत्यु हो गई। शव गांव जगन्नाथपुर लाया गया। मामले की संजीदगी देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। 24 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन और राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार फौजी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने मृतक की मां गोमता देवी और बहन लीलावती के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की। जिस पर मौके पर मौजूद मिल के कारखाना प्रबंधक आरके मिश्रा और पीसी गुप्ता ने बताया कि मुआवजे के दस लाख रुपये तीन महीने में मृतक की मां को दे दिए जाएंगे। किसान नेताओं ने तत्काल दस लाख का चेक मांगा। कहा कि मुआवजे की राशि मिलते ही चेक वापस कर दिया जाएगा। इस पर मिल अधिकारी तैयार हो गए और भारतीय स्टेट बैंक पीलीभीत का आठ लाख का चेक मृतक की माता गोमता देवी और बहन लीलावती को दिया गया। दो लाख रुपये प्रधान नजमा को दिए गए कि वह सोमवार को मृतक की मां के बैंक खाते में धनराशि जमा करवा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर ग्राम जलालपुर की प्रधान नजमा, मृतक के चचेरे भाई रामसेवक, मृतक के भतीजे अमित कुमार, स्वतंत्र शाही, बबलू, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed