फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Last date of application for Vidyagyan exam is 10th October

Lakhimpur Kheri News: विद्याज्ञान परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर

Tue, 17 Sep 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Last date of application for Vidyagyan exam is 10th October
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण इलाके के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका है। विद्याज्ञान की ओर से प्रवेश को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह से लेकर 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर है। विद्याज्ञान स्कूल में परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को 12वीं तक की निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। परीक्षा में बैठने के लिए उम्र सीमा भी तय है।
विज्ञापन

विद्याज्ञान आवासीय स्कूल की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को बैग से लेकर किताबें, स्टेशनरी आदि निशुल्क मुहैया कराई जाती है। इस परीक्षा में ग्रामीण अंचल के होनहार छात्र-छात्राओं को मौका मिलता है। इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा चार और पांच की परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं को मौका दिया जाता है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की आयु निर्धारित है।
विज्ञापन

छात्रों के लिए न्यूनतम दस वर्ष और अधिकतम 11 वर्ष आयु होना जरूरी है। छात्राओं के लिए न्यूनतम दस साल और अधिकतम 12 साल की उम्र तय की गई है। परीक्षा में बैठने के लिए ग्रामीण अंचलों में निवास करते वाले छात्र-छात्राओं के पास सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा तीन, चार और पांच उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय स्कूल का पहचानपत्र, आधार कार्ड सहित अभिभावक की आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। परीक्षा में विद्यार्थियों को केवल एक बार ही बैठने का मौका दिया जाएगा।

-------------
अभिभावक ऐसे करें आवेदन
ग्रामीण अंचलों के वह छात्र-छात्राएं जो विद्याज्ञान आवासीय स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह विद्याज्ञान की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट विद्याज्ञान डाट इन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए विद्याज्ञान की ओर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। 18001021784 पर कॉल करते हुए अभिभावक अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आवेदन 10 अक्तूबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed