{"_id":"6a4e8d0a33e8505b2c040205","slug":"last-date-for-registration-in-arya-kanya-and-yuvraj-dutt-college-is-10th-july-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179380-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आर्य कन्या और युवराज दत्त महाविद्यालय में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आर्य कन्या और युवराज दत्त महाविद्यालय में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई
Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के प्रमुख डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए पंजीकरण जारी है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन और प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं समय से पूरी करने की अपील की है।
भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता शुक्ला ने बताया कि प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। इसके बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 11 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची महाविद्यालय के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित छात्राओं को निर्धारित समय में आवश्यक अभिलेखों और प्रवेश शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय पर शुल्क जमा न करने पर प्रवेश का दावा निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक करीब दो हजार छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। यहां भी पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। 10 जुलाई को प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा के साथ प्रथम मेरिट सूची जारी करने की तिथि तय की जाएगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी करने का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन