फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lashed vote, polling 79.5 per cent

जमकर बरसे वोट, 79.5 फीसदी मतदान

Tue, 01 Dec 2015 06:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Dec 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Lashed vote, polling 79.5 per cent
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गांव की सरकार चुनने को मतदाताओं में  काफी उत्साह दिखाई दिया। जिले के ब्लाक कुंभी, बिजुआ, फूलबेहड़ और बांकेगंज में  छिटपुट वारदातों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। चारों ब्लाकों में 79.5 फीसदी वोट पड़े। इसके साथ ही ग्राम प्रधान की 277 सीटों के लिए 2173 उम्मीदवारों और सदस्य पद की 3645 सीटों के लिए 4816 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में  367 मतदान केंद्रों के 970 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोट पड़े। सुबह  घने कोहरे के बावजूद अधिकांश मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगीं देखी गईं। दोपहर बाद कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया। तीन बजे के करीब मतदान की रफ्तार थोड़ी कम हो गई। मतदान समाप्ति तक जिले में कुल 79.5 फीसदी वोट पड़े। जबकि पंचायत चुनाव के पहले चरण में 83 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में सुबह नौ बजे तक 17 फीसदी, 11 बजे तक 37 फीसदी, एक बजे तक 57 फीसदी और तीन बजे तक 71 फीसदी वोट पड़ चुके थे। मतदान समाप्ति तक 79.5 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर बाद तीन बजे तक सबसे ज्यादा 74 फीसदी मतदान फूलबेहड़ ब्लाक में हुआ था। कुंभी में 71, बिजुआ और बांकेगंज में 70 फीसदी मतदान हो चुका था। दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की खास निगरानी रही। अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान कराया गया। इस बीच डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया के अलावा प्रेक्षक अनिल कुमार लगातार मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिजुआ में पड़े वोट
मतदान खत्म होते-होते वोटिंग में बिजुआ पहले स्थान पर आ गया। यहां कुल 80.5 फीसदी मतदान हुआ। 80 फीसदी मतदान के साथ कुंभी ब्लाक दूसरे स्थान पर, 79.0 प्रतिशत पोलिंग के साथ फूलबेहड़ ब्लाक तीसरे स्थान पर रहा। सबसे कम 78 फीसदी मतदान बांकेगंज ब्लाक में हुआ है।
कोंधवा गांव में दो प्रत्याशी के बीच हुई फायरिंग
मतदान के पहले कुंभी ब्लाक के कोंधवा गांव में दो प्रत्याशी पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसके अलावा कुछ मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी समर्थकों के बीच छिटपुट झड़पों की सूचना मिली है।
घड़ी की सुई के साथ बढ़ती रही मतदान की रफ्तार
ब्लाक      09 बजे      11 बज     01 बजे      03 बजे     समाप्ति तक
कुंभी         17.0        37.5        58.0        71.0      80.0 प्रतिशत
बिजुआ      16.5        37.5        56.0        70.0       80.5 प्रतिशत
फूलबेहड़    17.0        38.0        56.0        74.0       79.0 प्रतिशत
बांकेगंज     16.5        37.0        58.0        70.0       78.0 प्रतिशत


औसत       17.0       37.5         57.0        71.0       79.5 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed