{"_id":"3ce8a3104abb2d80de3149e93f5fa33e","slug":"large-action-against-defaulters-tractor-attachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर कुर्क
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Feb 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
डीएम की सख्ती के बाद बकाया वसूली अभियान तेज हो गया है। सदर तहसीलदार नीरज प्रसाद पटेल के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर कुर्क किया है। इसके अलावा कई अन्य बड़े बकाएदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी और कुर्की अधिपत्र जारी किया गया है।
सदर तहसीलदार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आनंद तिवारी और संग्रह अमीन राकेश गुप्ता ने 4.76 लाख के बड़े बकाएदार शंकरपुर चहमलपुर निवासी गोवर्धन लाल का ट्रैक्टर कुर्क कर लिया। तहसीलदार ने बताया कि कई बार वसूली के लिए तगादा किया जा चुका था। जल्द ही ट्रैक्टर की नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र बकाया जमा न करने वाले अन्य बड़े बकाएदारों के विरुद्ध भी अभियान छेड़कर वसूली कराई जाएगी।