फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land not returned...one lakh 20 thousand rupees also looted

Lakhimpur Kheri News: जमीन लौटाई नहीं...एक लाख 20 हजार रुपये भी लूट लिए

Fri, 14 Feb 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Land not returned...one lakh 20 thousand rupees also looted
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ निवासी एक किसान ने ग्राम तेंदुआ निवासी एक युवक पर गिरवीं रखा खेत न लौटाने और एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के ग्राम मेड़ईपुरवा निवासी मटरू लाल ने बताया कि लवकुश वर्मा निवासी ग्राम तेंदुआ थाना कोतवाली के हाथ खेत का आधा हिस्सा गिरवी रख दिया था। इसके बदले लवकुश ने दो लाख 30 हजार रुपये दिए, जिन्हें तीन साल के अंदर वापस करना था। पीड़ित का कहना था कि 23 मार्च 2024 को लवकुश वर्मा को रुपये वापस कर दिए। लवकुश वर्मा ने 20-25 दिनों के भीतर खेत में लगी फसल काटकर खाली खेत लौटा देने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद कई बार खेत खाली करने को कहा गया, लेकिन लवकुश टालमटोल करता रहा। मटरू ने बताया कि वह 13 सितंबर 2024 को जिला सहकारी बैंक शाखा फूलबेहड़ से एक लाख 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लवकुश अपने साथी राजेंद्र के साथ मिला तो पीड़ित ने फिर से खेत खाली कर लौटाने की बात कही तो दोनों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं बैंक से निकाली गई रकम भी लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलते देख पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed