फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land Nomens drain pipe was putting on Nepal, the work stopped

नोमैंस लैंड पर नाले पर पाइप डाल रहा था नेपाल, काम रुकवाया

Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महंगापुर (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/महंगापुर (खीरी)। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Land Nomens drain pipe was putting on Nepal, the work stopped
nepal - फोटो : amar ujala
भारतीय बसही बार्डर का है इलाका, एसएसबी अधिकारियों के साथ एसडीएम ने किया मुआयना
विज्ञापन

भारत नेपाल के बसही बार्डर के पास नोमैंस लैंड पर एक नाले पर नेपाल के ह्यूम पाइप डाल कर रास्ता बनाए जाने की जानकारी मिलने पर अफरातफरी मच गई। एसएसबी ने इसको देखते ही काम रुकवा दिया और प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट दी। जिस पर एसडीएम ने एसएसबी अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। बताया गया है कि अब एक बार फिर से सीमांकन किया जाएगा और उसी के बाद यह तय होगा कि काम होगा या नहीं। 
बसही बार्डर के पिलर संख्या 200 के पास नौमैंस लैंड पर एक नाला बह रहा है। इसको पारकर भारत आसानी से आया जा सकता है। इस नाले पर नेपाल ह्यूम पाइप डालने का कार्य कर रहा था। निरीक्षण के दौरान एसएसबी ने यह देखा तो काम रुकवा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने हालात से प्रशासनिक अफसरों को अवगत कराया। डीएम ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम शादाब असलम को मौके पर भेजा। वह एसएसबी के सहायक कमांडेंट सौरभ कुमार साथ गए और मौका देखा। देखा गया कि उक्त स्थान फिलहाल नोमैंस लैंड के अंतर्गत आ रहा है। मौके पर छह ह्यूम पाइप पड़े हुए थे। इसके बाद एसडीएम ने भी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। फिलहाल काम रुका हुआ है। भारतीय और नेपाल अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में तय हुआ है कि 27 अगस्त को भारत नेपाल के अधिकारियों की एक बैठक होगी। इस बैठक में कमेटी का गठन होगा जो सीमांकन करेगी। इसमें दोनों देशों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद तय होगा कि यह किसका इलाका है और यहां काम हो सकता है या नहीं।
विज्ञापन


नेपाल मान रहा अपना इलाका
बताया गया है कि जहां ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं नेपाल उसे अपना इलाका मान रहा है। जब कि भारतीय प्रशासन के मुताबिक वह नोमैंस लैंड है। नोमैंस लैंड पर दोनों ही देश कोई भी निर्माण या कार्य ऐसे नहीं करा सकते। बता दें कि सालों पहले 200 नंबर पिलर ध्वस्त हो गया था और इसका वजूद मिट गया तो यहां पास ही में लगे एक पेड़ को पिलर माना गया था। इसके आधार पर निर्माण नोमैंस लैंड पर हो रहा है। फिलहाल गतिरोध बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलर संख्या 200 के पास मैने मौका मुआयना किया है। मौके पर नाले के पास छह ह्यूम पाइप पड़े हुए हैं। निरीक्षण के वक्त कोई निर्माण नहीं हो रहा था, फिर भी प्रशासन की ओर से नेपाल प्रशासन को पत्र लिखा गया कि वह किसी निर्माण को न कराएं।

- शादाब असलम, एसडीएम, पलियाकलां

27 अगस्त को भारत नेपाल के अधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें एक कमेटी का गठन किया जाएगा और इसमें दोनों देशों के अधिकारी शामिल होंगे। कमेटी मौके पर नाप करेगी। इसके बाद ही तय होगा कि यहां कार्य होगा या नहीं।
- कुमार राजीव रंजन, प्रभारी कमांडेंट, एसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed