{"_id":"5f761c228ebc3ec5ef0302a3","slug":"land-finding-for-medical-college-building-lakhimpur-news-bly42182854","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए शुरू हुई जमीन की टेस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए शुरू हुई जमीन की टेस्टिंग
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भूमि की जांच के लिए की जा रही खुदाई। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर में मेडिकल कॉलेज बनने कवायद शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज जहां सैदापुर भाऊ में बनना है। मगर, इसके लिए 500 बेड का हॉस्पिटल जिला अस्पताल परिसर में ही बनेगा। पांच मंजिला अस्पताल बनाने के लिए इंजीनियरों ने भूमि परीक्षण का काम शुरू करा दिया है।
देवकली रोड पर सैदापुर में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भले ही प्रारंभ न हुआ हो, लेकिन इसके लिए बनने वाले 500 बेड के अस्पताल निर्माण को लेकर काम शुरू हो गया है। पांच मंजिला बनने वाली इमारत का नक्शा तैयार हो चुका है। निर्माण कराने के लिए इंजीनियर भूमि परीक्षण करा रहे हैं। इसके लिए गुरुवार को जमीन की खुदाई का काम शुरू हुआ। बता दें कि सैदापुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का बजट चार माह पहले चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को जारी हो चुका है।
टूटेगी अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग
पांच मंजिला अस्पताल बनाने के लिए जिला अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी, डॉक्टरो की ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, ब्लड बैंक, गेट के पास स्थित जर्जर भवन सहित ओपीडी कक्ष के पीछे बने आवास तोड़े जाएंगे। अस्पताल बनने के साथ ही डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टाफ के लिए आवास बनाए जाएगें।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए पांच सौ बेड का अस्पताल और स्टाफ के लिए आवास बनने हैं। इसके लिए जमीन के परीक्षण का काम कराने के लिए खुदाई कराई जा रही है।
डॉ. आरसी अग्रवाल
सीएमएस