{"_id":"668c4aef0ec139ad7c007b76","slug":"land-acquisition-rajapur-farmers-met-dm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-124230-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण : डीएम से मिले राजापुर के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण : डीएम से मिले राजापुर के किसान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे राजापुर-पिपरिया गांव के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिला। आवास विकास की एलआरपी मार्ग योजना निरस्त कराए जाने की मांग की। डीएम ने उनकी बात शासन स्तर तक पहुंचाने को कहा है।
आवास विकास की राजापुर (एलआरपी) मार्ग गृहस्थान योजना में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का राजापुर और पिपरिया गांव के किसान विरोध कर रहे हैं। योजना में करीब 317 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों के पास कुछ भी नहीं बचा है। पहले ही राजापुर में पांच बार भूमि अधिग्रहण हो चुका है। इसको लेकर 21 जून को किसानों ने विलोबी हाल के सामने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया था।
करीब 10 दिन पहले दोनों गांवों के 268 किसानों ने प्रत्यावेदन जमा किया था। समस्या समाधान न होने पर किसानों ने शनिवार को दोपहर से रात नौ बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसान बारिश में भी कलेक्ट्रेट में डटे रहे। डीएम ने किसानों को सोमवार को बाहर अपनी बात रखने को कहा था। इसी को लेकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से अपनी समस्या बताई। किसानों का कहना है कि मुलाकात का कुछ खास नतीजा नहीं निकला।