फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ' Land Acquisition Ordinance curse for farmers '

‘भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के लिए अभिशाप’

Wed, 15 Apr 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Apr 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
' Land Acquisition Ordinance curse for farmers '
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को संकल्प यात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यालय से निकली यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करने के बाद वहीं खत्म हुई। पदयात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस भवन में एक सभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद जफर अली नकवी ने भूमि अधिग्रहण बिल को किसानों के लिए अभिशाप बताते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

सभा में प्रदेश मंत्री सतीश अजमानी ने कहा कि आज किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। देश और प्रदेश सरकारें मूकदर्शक बनी हुई हैं। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र्र बहादुर सिंह ने कहा कि  भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस 19 अप्रैल को दिल्ली में एक रैली का आयोजन कर रही है। इसमें जिले से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। सुजीता कुमारी और कोमल सिंह ने कहा कि आज किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। जिनकी मेहनत से देश चलता है वही आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कुसुमलता बरनवाल और डीके दीक्षित पंकज ने कहा कि किसानों का गेहूं दलाल खरीद रहे हैं। उनको खरीद मूल्य नहीं मिल रहा है। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए किसानों की आजादी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। सुशील शुक्ला, संजीत कौर और चंद्रप्रभा अवस्थी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण होने पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा और यात्रा में प्रह्लाद पटेल, राजीव अग्निहोत्री, मोनिस नकवी, रवि गोस्वामी, शत्रोहन लाल, विनोद कुमार, रामपाल शाक्य, पंकज शुक्ला, संजय गोस्वामी, शोभित शर्मा, अजय अग्रवाल, मुकेश गोस्वामी, अशोक कुमार, रमाकांत गुप्ता, रोहित राठौर, सुरेश श्रीवास्तव, वरुण अवस्थी, ललित, नीरज बाजपेयी, राजेंद्र गुप्ता, राम किशोर, अमित गोस्वामी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed